Hardoi News: छत से गिरकर घायल युवक की एक माह बाद मौत
हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: माधौगंज। ग्राम दौलतयारपुर निवासी दीपू दो जून को मकान की छत पर सो रहा था। देर रात लघुशंका के लिए उठा। तभी अचानक छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिवार के लोग उसे सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने गम्भीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। डॉक्टर के मुताबिक, युवक के शरीर का नीचे का धड़ काम करना बंद कर दिया था। मृतक के भाई बबलू ने बताया कि लखनऊ में करीब एक माह तक इलाज चलता रहा। गुरुवार की रात हालत नाजुक हुई और दम तोड़ दिया। शुक्रवार को जैसे ही शव गांव पहुंचा तो चीखपुकार मच गई। युवक पत्नी कुंती व पुत्र आर्यन का भरण पोषण करने के लिए मजदूरी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.