Hardoi News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, सरसों और पीतल के बर्तन समेत घरेलू सामान किया पार
हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। हरदोई जिले में बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम खेरिया में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए छत के रास्ते घर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खेरिया निवासी लवदेव पांडेय पुत्र श्यामसुंदर पांडेय के अनुसार, वह तीन नवंबर को किसी काम से हरदोई गए हुए थे। इसी दौरान शाम करीब चार बजे गांव के ही शीलू पुत्र सत्यदेव और लवकुश पुत्र देवा छत के रास्ते उनके घर में घुस गए। आरोप है कि दोनों घर में रखी सरसों, पीतल के बर्तन, थाली, टंकी समेत अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। मोहल्ले के लोगों से सूचना मिलने पर पीड़ित घर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। इसके बाद पीड़ित ने थाना बेहटा गोकु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.