Hardoi News: छत के कुंडे से फंदा लगाकर युवक ने दी जान
हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: हरियावां। थाना क्षेत्र के नेदुरा गांव में रविवार सुबह एक युवक ने घर की छत पर लगे कुंडे से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। नेदुरा निवासी रामनिवास 35 वर्षीय पुत्र जगदीश प्रजापति ने रविवार सुबह अपने घर की छत पर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष रीतेश सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- ननिहाल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.