Hardoi News: चोरी के मामले में लापरवाही पर उपनिरीक्षक निलंबित
हरदोई, नवम्बर 4 -- Hardoi News: हरदोई। चोरी के मामले की विवेचना में लापरवाही बरतने पर एसपी ने मल्लावां थाने में तैनात उपनिरीक्षक आकाश शर्मा को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। एसपी अशोक कुमार मीणा के मुताबिकि, मल्लावां थानाक्षेत्र में हुई चोरी की घटना की विवेचना के दौरान गिरफ्तारी के लिए शेष आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) प्राप्त नहीं किया गया था। विवेचनात्मक कार्रवाई में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक को निलंबित किया गया है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए गए हैं। ड्यूटी में उदासीनता या शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.