हरदोई, सितम्बर 2 -- Hardoi News: पचदेवरा। पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। बरामद बाइक दिल्ली के रनहोला थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। उपनिरीक्षक विक्रांत शर्मा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। भाभर मोड़ पर एक युवक चेकिंग देखकर बाइक छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर करीब 20-25 मीटर दूर उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम दीपक निवासी अमनगंज उर्फ अहमदगंज गौटिया शाहजहांपुर बताया। पूछताछ में उसने बाइक चोरी की बात पुलिस को बताई। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: 24 घंटे में वाहन चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार जांच में पता चला कि बाइक चोरी के संबंध में 10 सितंबर 2025 को दिल्ली के रनहोला थाने में मुकद...