Hardoi News: चोरी की पांच अंगूठियां और नकदी समेत तीन गिरफ्तार
हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से सफेद धातु की पांच अंगुठियां, 5900 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि डी-ब्लॉक कोयला बाग कॉलोनी निवासी राजकुमार चौधरी ने 18 सितंबर को रिपोर्ट कराई थी। आरोप है 15 सितंबर की शाम अलमारी से चांदी की अंगूठी और 10 हजार रुपये चोरी हो गए थे। वहीं आजाद नगर निवासी राखी ने 27 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 सितंबर की सुबह अलमारी से सफेद धातु की अंगुठियां और पांच हजार चोरी कर लिए गए। चोरों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए थे। विवेचना के दौरान पुलिस ने दोनों मामलों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.