Hardoi News: चोरी की दो बाइक बरामद, अंतर्जनपदीय गिरोह के दो चोर गिरफ्तार
हरदोई, सितम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई। शहर पुलिस ने चोरी की दो बाइक बरामद कर अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक में एक हरदोई और दूसरी नोएडा से चोरी की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सिटी अजय सिंह चौहान ने गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए बताया कि वाहन चोरी की घटनाओं की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में जनपद लखीमपुर खीरी, थाना मोहम्मदी, कस्बा देवीस्थान निवासी साबान अंसारी और जनपद हरदोई, थाना कोतवाली शहर, मोहल्ला सुभाषनगर निवासी सोहित शामिल हैं। इनके कब्जे से दो चोरी की बाइक बरामद हुईं। इनमें एक बाइक छह जुलाई को कंपनी बाग से चोरी हुई थी। दूसरी बाइक नोएडा से चोरी की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग जिलों में बाइक चो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.