हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: बिलग्राम, संवाददाता। कोतवाली बिलग्राम पुलिस ने एक घर में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद की है। मामले में शामिल एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को मोहल्ला रावणपुरवा निवासी रचना पत्नी विरजू ने घर से आभूषण व नकदी चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम सुंग्वा, थाना सांडी निवासी देवेश पुत्र देशराज को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: गैसड़ी में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, 50 हजार नकद, जेवर और कपड़े बर...