हरदोई, सितम्बर 22 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस और सर्विलांस एसओजी टीम ने लूट व चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक बाइक, पीली धातु की चेन के दो टुकड़े और 33 हजार बरामद किए हैं। सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान कोतवाली शहर क्षेत्र के रामनगरिया निवासी विमलेंदु और सुभाषनगर निवासी आशीष तिवारी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मंगलीपुरवा फाटक के पास रीता गुप्ता से चेन लूट और लक्ष्मीपुरवा निवासी राजीव कुमार आर्य की मां के गले से चेन छीनने की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। इसके अलावा कछौना थाना क्षेत्र की लेबर कॉलोनी से बाइक चोरी की घटना का भी खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार रीता गुप्ता से चेन लूट, राजीव कुमार आर्य की...