हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम भीम्माखेड़ा नयागांव निवासी पंकज कुमार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र में पंकज ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह गौसगंज से दवाई लेकर नयागांव चौराहा पहुंचा था। वह पेशाब करने के लिए गया था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही सुरेश, राकेश, सुनील और रोहित यादव ने उसे घेरकर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। पंकज का आरोप है कि उसे बचाने पहुंची उसकी मां कलावती के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना में मां-बेटे दोनों को चोटें आई हैं। कोतवाल ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...