Hardoi News: चार माह बाद दर्ज हुई किशोरी के अपहरण की रिपोर्ट
हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: पचदेवरा। एक गांव निवासी महिला के अनुसार, 23 अप्रैल की रात शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गुलचम्पा निवासी उसका भतीजा अजय उर्फ कल्लू उसकी 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। बहनोई अल्हागंज थाना क्षेत्र के दौलतपुर ठिंगरी निवासी बेचेलाल ने आरोपी का सहयोग किया। आरोप है कि बेटी को वापस मांगने पर भी आरोपियों ने उसकी बात नहीं सुनी। उसने अपने भाई श्रीराम निवासी गुलचम्पा से मदद मांगी तो उसने सहयोग करने के बजाय गाली-गलौज कर अभद्रता की। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी की बरामदगी के प्रयास में लगे हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.