हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम रहीमपुर लोनारी निवासी पुनीत सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 29 अक्तूबर को वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। तभी गांव का रामू बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर रामू, राजू, राजेश और पिंटू ने लात-घूंसों व डंडे से मारपीट कर उसे घायल कर दिया और जान-माल की धमकी दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक दीपक चौधरी को सौंपी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...