Hardoi News: चक रोड से पाइप निकालकर ले जाने का आरोप
हरदोई, सितम्बर 8 -- Hardoi News: मल्लावां। मल्लावां ब्लॉक की ग्राम सभा सुल्तानपुर कोट से आलापुर जाने वाले चक रोड पर जल निकासी के लिए करीब वर्ष 2011-12 में पूर्व प्रधान द्वारा डलवाए गए पीपीसी पाइप को मंगलवार को कुछ लोगों द्वारा खोदकर ट्रैक्टर से ले जाने का मामला सामने आया है। घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार 'हिंदुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी के लिए डाला गया पाइप निकाल दिए जाने से बारिश का पानी खेतों में भर सकता है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। आरोप है कि पाइप निकालने के बाद गड्ढे को मिट्टी डालकर पाट दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.