हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: शाहाबाद। मझिला थाना क्षेत्र के टुर्मुर्की गांव में आटा चक्की संचालक तहजीब उर्फ बबलू की हत्या के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। टीमें नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने मृतक के भाई मोहम्मद अजीम खान की तहरीर पर गांव निवासी नसीम, शानू और तीन अज्ञात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना की वजह अभी परिजनों ने स्पष्ट नहीं की है। सोमवार को टुर्मुर्की गांव के पास सड़क किनारे तहजीब उर्फ बबलू का शव मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया था। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने परिजनों को समझाकर शांत कराया था। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर भी परिजनों ने मुकदमा दर्ज होने तक अंतिम ...