हरदोई, जुलाई 22 -- Hardoi News: हरदोई। टोंडरपुर ब्लॉक के पारा गांव में चकबंदी और कब्जा परिवर्तन को लेकर विवाद गहरा गया है। बुधवार को करीब 150 से अधिक ग्रामीण कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी कार्यालय पहुंचे। प्रदर्शन कर बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में हस्तक्षेप की मांग की। गांव निवासी एडवोकेट बृजेंद्र अवस्थी ने बताया कि गांव में डुग्गी पिटवाकर चकबंदी निरस्त होने का प्रचार किया जा रहा है। मंगलवार सुबह एक व्यक्ति ने पूरे गांव में घूम-घूमकर डुग्गी पिटवाते हुए चकदारों से नए चकों का कब्जा छोड़कर पुराने मूल गाटा नंबरों पर लौटने की घोषणा की। इससे गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी प्रक्रिया के तहत पुलिस और चकबंदी विभाग की मौजूदगी में कब्जा परिवर्तन का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। लगभग 90 प्रतिशत चकदार ...