हरदोई, जुलाई 3 -- Hardoi News: हरदोई। सवायजपुर तहसील क्षेत्र में तैनात चकबंदीकर्ता महेश बाबू के खिलाफ पद के दुरुपयोग और अवैध धन उगाही के आरोप में अरवल थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7/13 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई विभागीय जांच में आरोपों की प्रथम दृष्टया पुष्टि होने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई। सहायक चकबंदी अधिकारी सण्डी द्वितीय, सवायजपुर पंकज कुमार साहू की ओर से भेजे गए प्रेषित पत्र में बताया गया कि ग्राम नारायणपुर की गाटा संख्या 758/1 की पैमाइश एवं कब्जा दिलाने के नाम पर चकबंदीकर्ता महेश बाबू पर शिकायतकर्ता शारदा देवी निवासी छब्बापुरवा थाना अरवल से अवैध धनराशि लेने का आरोप लगाया गया था। मामले की जांच बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी हरदोई द्वारा कराई गई। 30 अप्रैल 2026 की जांच आख्या में शिकायतकर्ता और गवा...