Hardoi News: चंडीगढ़ से छात्रा को हरदोई लाए, जबरन शादी कराने का प्रयास
हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: हरदोई। चंडीगढ़ में कक्षा आठ में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी को बहलाकर हरियाणा के रोहतक से हरदोई लाने और उसकी जबरन शादी का प्रयास कराने का मामला सामने आया है। बाल कल्याण समिति में काउंसिलिंग के दौरान किशोरी ने आपबीती बताई। इसके बाद एनजीओ के समन्वयक अवनीश कुमार मिश्रा ने कोतवाली शहर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के मुताबिक, किशोरी चंडीगढ़ के एक स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। आरोप है कि सिमरन, मोहित और नत्थू उसे बहलाकर रोहतक से हरदोई ले आए। यहां उसे विधवा बताकर शादी कराने का प्रयास किया गया। एक स्थान पर किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर शादी से इनकार कर दिया गया। इसके बाद आरोप है कि अजय पाल ने अपने बेटे दीपू से उसकी शादी कराने का दबाव बनाया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.