Hardoi News: घुमड़ते बादल देख सहमे किसान, धान की फसल समेटने की जद्दोजहद
हरदोई, अक्टूबर 18 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। पिछले माह अतिवृष्टि की मार झेल चुके किसानों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। आसमान में घुमड़ते बादलों को देखकर किसान तैयार धान की फसल जल्द से जल्द समेटने में जुट गए हैं। उन्हें डर है कि यदि इस समय तेज बारिश हुई तो खेतों में खड़ी और कटी पड़ी धान की फसल को नुकसान हो सकता है। रविवार को खेतों में धान की कटाई कर रहे किसान जगरूप राठौर और अजीत कुमार ने बताया कि धान की फसल पककर तैयार है। गांवों में किसान तेजी से कटाई कर रहे हैं, लेकिन मौसम का बदलता मिजाज उनकी चिंता बढ़ा रहा है। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण किसान मौसम पर नजर रखे हुए हैं। जिन खेतों में धान पक चुका है, वहां किसान परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर फसल काटने और उसे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में जुटे हैं। बावन रोड स्थित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.