हरदोई, अगस्त 8 -- Hardoi News: हरदोई। विकासनगर पूर्वी महोलिया शिवपार में बुधवार रात चोरों ने घर में घुसकर जेवर और चांदी के सिक्के पार कर दिए। जितेंद्र कुमार और शिवम पाल ने कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार रात करीब 12 से चार बजे के बीच चोर घर में घुसे और चाबी से अलमारी व बक्से का ताला खोलकर सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में पायल, पेंडल, ताबीज और पांच चांदी के सिक्के शामिल हैं। कोतवाल हरिनाथ सिंह ने बताया कि दो दिन पहले का मामला है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...