हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नौसारा साण्डी रोड निवासी राजमिस्त्री का काम करता है। एक अगस्त की शाम करीब छह बजे काम से घर लौटने पर पुरानी रंजिश के चलते जितेंद्र, शिवकुमार और पिंटू ने उसे रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उसे चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब में रखी मजदूरी के दो हजार रुपये भी कहीं गिर गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: घर जा रहे ग्रामीण को रास्ते में पीटा, तीन पर रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...