हरदोई, जुलाई 17 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रेलवेगंज में एक कारोबारी के घर से लाखों की नगदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अपनी दुकान पर सालों से काम कर रहे तीन युवकों पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रेलवेगंज निवासी पंकज अग्रवाल ने बताया कि वह घर से ही किराना और दाल-चावल का थोक कारोबार करते हैं। उनकी दुकान पर पिछले करीब सात सालों से तीन युवक काम कर रहे थे। वे रात में उनके घर के बरामदे में ही सोते थे। आरोप है कि गुरुवार की रात जब वह और उनकी पत्नी कमरे में सो रहे थे, तभी तीनों युवक कमरे में घुस गए। उन्होंने चुपके से अलमारी खोलकर उसमें रखी लाखों की नगदी निकाली और फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पीड़ित की तहरीर पर तीनों नामजद आरो...