Hardoi News: घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट का आरोप
हरदोई, अगस्त 25 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम अलियापुर निवासी ब्रह्म प्रकाश ने गांव के ही लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाया है। बताया कि 23 अगस्त की रात करीब 8 बजे गांव के चार लोग गाली-गलौज करते हुए छप्पर पर चढ़ आए और मारपीट की। आरोप है कि आरोपी घर के अंदर घुस गए। घर में रखे बेटी के जेवरात-कान के झाला, पायल, कमरधनी तथा नकद 35 हजार रुपये उठा ले गए। बचाने आई बेटी के साथ भी मारपीट की। घटना के समय पत्नी घर पर नहीं थी। आरोप है 24 अगस्त को सुबह जब वह रिश्तेदारी से लौटा तो पहले से घात लगाए बैठी दो महिलाओं ने भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपित और उसका परिवार गांव में आतंक मचाए हुए है। पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जांच हल्का इंचार्ज को दी गई है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.