Hardoi News: घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने का आरोप, दो पर मुकदमा
हरदोई, अगस्त 23 -- Hardoi News: मल्लावां। मोहल्ला कस्बा राघौपुर निवासी संजना के मुताबिक वह अपने पति के साथ सोनीपत, हरियाणा में मजदूरी करती है। वह दो जून को गांव आई थी और अपना मकान बनवा रही थी। आरोप है कि चार जुलाई की सुबह करीब आठ बजे वह बेटी के साथ वापस सोनीपत जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पड़ोसी राजेश और पंकज उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। संजना के अनुसार उसने घटना की शिकायत थाने में की, लेकिन उसकी तहरीर सही तरीके से दर्ज नहीं की गई और उससे हस्ताक्षर करा लिए गए। न्याय न मिलने पर महिला ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन तृतीय हरदोई के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राजेश और पंकज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.