हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बेहटा चांद निवासी सुमित पाल ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर घर में घुसकर पत्नी, बहन और मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था। घर लौटने पर परिजनों ने उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपित मौके से भाग गए। पीड़ित ने सतीश पाल, राजेश पाल, अंकित पाल, अवधेश पाल और प्रदीप पाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...