Hardoi News: घर पहुंचते ही ऑटो चालक की हालत बिगड़ी, मौत
हरदोई, अक्टूबर 23 -- Hardoi News: हरदोई। मढिया कसरावां गांव में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक ऑटो चालक की हालत बिगड़ गई। नाक से खून बहने पर परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मढिया कसरावां गांव निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी शांति देवी और दो बेटे रजनीश (14) और मनीष (6) हैं। भतीजे विकास ने बताया कि छोटेलाल गुरुवार शाम दवा लेने ऑटो से जगदीशपुर गया था। रात करीब नौ बजे वह ऑटो से घर लौटा। घर पहुंचने के बाद उसने चाय पी और मूंगफली खाई। कुछ देर बाद अचानक उसकी नाक से खून बहने लगा। यह देखकर परिजन घबरा गए और उसे तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.