हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: मल्लावां। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मल्लावां नगर द्वारा 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा चुंगी नंबर 1 से प्रारंभ होकर स्वराज्य आश्रम तक निकाली गई। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए भाजपा कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाए। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा में भाजपा हरदोई के जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह बाबा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक गुड्डू फौजी रहे। इस दौरान भाजपा के सक्रिय सदस्य अखिलेश कटियार, भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री रामदास वर्मा, मंडल अध्यक्ष अजीत कश्यप और तेज सिंह राठौर, अशोक राठौर, रामनरेश गौतम, महेंद्र श्रीवास्तव...