हरदोई, जुलाई 18 -- Hardoi News: हरदोई। गौरियापुरवा मजरेटा में घरेलू विवाद को लेकर महिला समेत तीन लोगों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरती पत्नी वीरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 जुलाई की शाम करीब छह बजे घर की छोटी-छोटी बातों को लेकर परिवार के ही सौरभ, आकाश, कीर्ति और नीतू उनके दरवाजे पर पहुंचे। गाली-गलौज के बाद आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी देवरानी आराधना पत्नी कपिल कुमार और पुत्र मानव को भी पीट दिया। इससे उन्हें चोटें आईं। जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर चले गए। शहर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...