Hardoi News: घर के बाहर हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
हरदोई, अगस्त 28 -- Hardoi News: हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के जोधनपुरवा गांव में शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेत की जमीन पर हैंड ग्रेनेड पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लिया और बम निरोधक दस्ते को सूचना दी। फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हैंड ग्रेनेड कहां से आया और इसे कौन लेकर आया। गांव निवासी सतीश कुमार के घर के सामने खेत की जमीन पर सुबह हैंड ग्रेनेड पड़ा मिला। सतीश के मुताबिक, गुरुवार रात खाना खाते समय घर में पड़े तिरपाल पर कोई वस्तु गिरी थी। बाद में वह जमीन पर गिर गई। सुबह नजर पड़ने पर उन्होंने ग्रामीणों और डायल-112 को सूचना दी। टीम करीब 10 मिनट में मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को अपने साथ ले गई। सतीश ने पुरानी रंजिश के चलते सांडी क्षेत्र के अपने रिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.