Hardoi News: घर के बाहर खेल रही छात्रा को कार ने रौंदा, तोड़ा दम
हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र के बर्री सराय गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 10 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बर्रा सराय निवासी सर्वजीत की 10 वर्षीय बेटी आरतिका कक्षा चार की छात्रा थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे वह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आरतिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसके साथ खेल रहे अन्य बच्चे बाल-बाल बच गए। परिजन घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावां ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां देर शाम डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत से परिवार में कोहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.