Hardoi News: घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद
हरदोई, जुलाई 31 -- Hardoi News: पाली। मोहल्ला काजी सराय दक्षिणी निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि उनकी बाजार में किराना एवं मिठाई की दुकान है। गुरुवार शाम वह रोज की तरह दुकान से लौटकर अपनी बाइक घर के बाहर गैलरी में खड़ी कर अंदर चले गए। देर रात करीब साढ़े 12 बजे दो युवक वहां पहुंचे और बाइक चोरी कर फरार हो गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें पूरी घटना रिकॉर्ड मिली।पीड़ित अमित गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बाइक बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.