Hardoi News: घर के अंदर चालक ने गमछे के फंदे से लटककर जान दी
हरदोई, अगस्त 13 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के ऊंचा टोला निवासी 26 वर्षीय चालक पारस ने घर के अंदर कमरे में गमछे के फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने परिजनों की मदद से उसे फंदे से नीचे उतारा। आनन-फानन में पारस को राजकीय मेडिकल कॉलेज की आपातकालीन इकाई में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि पारस ने कमरे में गमछे के सहारे फांसी लगाकर जान दी है। उसकी शादी हो चुकी थी। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। परिजन भी इस संबंध में कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: घर में लटका मिला युवक का शव, परिजनों का हंगामा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Band...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.