Hardoi News: घरेलू विवाद में युवक की मौत, गांव के बाहर बाग में मिला शव
हरदोई, अक्टूबर 12 -- Hardoi News: सुरसा। बधिया गांव में सोमवार को घरेलू विवाद के चलते एक युवक की मौत हो गई। उसका शव गांव के किनारे आम के बाग में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान खुशीराम निवासी बधिया थाना सुरसा के रूप में हुई है। सोमवार को उसका शव गांव के बाहर आम के बाग में एक पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना पर फील्ड यूनिट हरदोई को बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.