हरदोई, जुलाई 24 -- Hardoi News: पचदेवरा। पकरा मजरा नई बस्ती गांव निवासी जूली पत्नी सुधीर सिंह ने बताया कि 22 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह घर के समरसेबल से पानी भर रही थी। इसी दौरान कुछ पानी उनके ही स्थान पर फैल गया। आरोप है इसी बात को लेकर परिवार के पवन पुत्र रणधीर सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पवन के साथ छुन्नू, सरबन पुत्रगण रणधीर सिंह तथा रणधीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह लोहे की सरिया और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पीड़िता के चाचा सरोज पुत्र रावेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Balrampur News: पुरानी रंजिश में घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, चार पर केस दर्ज थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रव...