Hardoi News: घरेलू गैस सिलेंडर में लगी आग से महिला की मौत
हरदोई, सितम्बर 10 -- Hardoi News: शाहाबाद। घरेलू गैस सिलेंडर में आग से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में गम का माहौल है। शाहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम शाहपुर शैदान परगना पंडरवा निवासी महेन्द्र के घर में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश के दौरान उसकी चपेट में आई उनकी 55 वर्षीय पत्नी रामश्री झुलस गई। घर के लोग आनन-फानन में उन्हें पिहानी स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर जख्मी रामश्री को डॉक्टरों द्वारा इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.