Hardoi News: घटिया निर्माण सामग्री के विरोध में भाकियू धरना देगी
हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: बेनीगंज। झरोइया गांव में निर्माणाधीन आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय की बाउंड्रीवॉल में घटिया निर्माण सामग्री और निम्न गुणवत्ता की ईंट लगाए जाने के आरोपों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अवध) ने बेमियादी धरना देने की घोषणा की है। संगठन के जिला अध्यक्ष सत्य प्रकाश तिवारी और इम्तियाज अली ने विद्यालय परिसर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उनका आरोप है कि बाउंड्रीवॉल के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत की आशंका गहरा गई है। भाकियू (अवध) ने घोषणा की है कि तीन जुलाई से विद्यालय परिसर में ही अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: मांगे पूरी न होने पर 9...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.