हरदोई, अक्टूबर 9 -- Hardoi News: सुरसा। ग्राम समाज की बंजर भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जा कर मकान बनाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था, लेकिन टीम के लौटते ही दोबारा निर्माण शुरू कर दिया गया। राजस्व विभाग की तहरीर के मुताबिक, ग्राम नेवादा में गाटा संख्या 12 की 1.341 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में ग्राम समाज की बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इस भूमि के अलग-अलग हिस्सों पर विश्राम, इच्छाराम, शिवकुमार, सिद्धपाल, सर्वेश, ललित और अमित मकान बनाने का प्रयास कर रहे हैं। तहरीर में बताया गया है कि मामले की जानकारी मिलने पर राजस्व अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि टीम के वापस लौटने के ब...