हरदोई, अक्टूबर 4 -- Hardoi News: हरदोई। ग्राम पंचायत पांडेयपुर का ग्राम सचिवालय इन दिनों अपनी बदहाली और अव्यवस्था को लेकर चर्चा में है। ग्रामीणों के मुताबिक जिस ग्राम सचिवालय में गांव के लोगों को सरकारी योजनाओं, पंचायत संबंधी कार्यों और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए, उसी भवन में सड़क निर्माण में लगे मजदूर ठहरे हुए हैं। मौके की तस्वीरें सचिवालय की बदहाल व्यवस्था की कहानी खुद बयां कर रही हैं। कमरे में कपड़े, बोरे, बर्तन और अन्य सामान बिखरा पड़ा है। ऐसे हालात में ग्रामीणों के लिए सचिवालय का उपयोग किस तरह हो रहा है, यह बड़ा सवाल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में प्रधान और पंचायत सहायक नियमित रूप से सचिवालय में मौजूद नहीं रहते। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम पंचायत सचिव भी सप्ताह में अक्सर एक दिन ही आते हैं। ग्रामीणों ने खंड व...