Hardoi News: ग्राम प्रधान के घर हुई चोरी का नहीं लगा सुराग
हरदोई, जुलाई 14 -- Hardoi News: माधौगंज। थानाक्षेत्र के रूदामऊ ग्राम प्रधान अनुज कुमार के घर शुक्रवार की रात चोरों ने नकदी समेत सोने चांदी के जेवरात अन्य सामग्री पार कर फरार हो गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की पर कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्राम प्रधान ने बताया कि वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत है। जल्द से जल्द चोर पकड़े जाएं। पिछले चार दिन बीत चुके हैं। पुलिस टीम ने मौके पर आकर जांच की थी पर अभी तक कार्रवाई आगे नही बढ़ी है। इसको लेकर चिन्ता हो रही है। वारदात के बारे में उच्चाधिकारियों को प्रार्थनापत्र देकर गुहार खुलासे के लिए गुहार लगाएंगे। नवनियुक्त थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि घटना की जांच कर चोरी का खुलासा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.