Hardoi News: ग्रामीणों ने पीछा कर दबोचे पशु चोर, छह भैंसें बरामद
हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: बिलग्राम। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में ग्रामीणों की सतर्कता से पशु चोरी की बड़ी वारदात नाकाम हो गई। चोर छह भैंसों को दो पिकअप वाहनों में भरकर ले जा रहे थे पर ग्रामीणों ने बाइकों से पीछा कर दोनों पिकअप रोक लिए। इस दौरान चोरी की सभी छह भैंसें बरामद कर ली गईं। ग्रामीणों ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस के अनुसार दीनापुरवा कटरी महादेवा निवासी शिवनाथ पुत्र कुँअर सिंह की तहरीर पर कोतवाली बिलग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है। पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपियों में कन्नौज निवासी वसीम अहमद, हसीन निवासी मीरा टोला कोतवाली कन्नौज, अजय निवासी मोहल्ला हाजी सराय कन्नौज, भंगू उर्फ सुधीर निवासी हीरा पुरवा और वशीम निवासी शेखपुर शा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.