हरदोई, अक्टूबर 6 -- Hardoi News: टड़ियावां, संवाददाता। क्षेत्र के गांवों में प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों के कटान पर विभाग की कार्रवाई महज प्रतिकर शुल्क वसूलने तक सीमित रह गई है। लगातार हरे भरे पेड़ों के हो रहे कटान पर कठोर कार्रवाई के नाम पर प्रतिकर शुल्क वसूलने की कार्रवाई से सवाल खड़े हो रहे हैं। सदर रेंज व क्षेत्र के गांव गौराडांडा में बीते सप्ताह गांव के एक बाग में काटे गए दो सागवान के पेड़ों की शिकायत पर वन विभाग के बीट वन रक्षक सूर्यांश त्रिवेदी ने मौका मुआयना किया तो पता चला कि बगैर परमिट के पेड़ काट लिये गए। इस पर दस हजार की प्रतिकर शुल्क का जुर्माना वसूल किया। वहीं सोमवार की दोपहर गांव में दूसरे स्थान पर दो नीम और एक आम के पेड़ों के कटान पर 15 हजार का प्रतिकर शुल्क वसूल करने की कार्यवाही की गई। जबकि एक नीम के पेड़ों की जड़ गायब ह...