Hardoi News: गो-आश्रय स्थलों में सर्दी से बचाव के इंतजाम पूरे करें : डीएम
हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: हरदोई। स्वामी विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में पशुपालन, सहकारिता, गन्ना विकास और मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और पात्र लाभार्थियों को मिल रहे लाभों की जानकारी ली। गो-आश्रय स्थलों में सर्दी से बचाव के लिए समय से इंतजाम करने, पर्याप्त चारा उपलब्ध कराने और जन्मदर व मृत्युदर का नियमित रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए। पशुपालन विभाग की समीक्षा में मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना के तहत डीबीटी से दी जा रही धनराशि की जानकारी ली। गो-आश्रय स्थलों में बिजली कनेक्शन न होने पर शीघ्र संयोजन कराने और चारागाह की जमीन पर हरे चारे की बुवाई कराने को कहा। गोबर से कम्पोस्ट खाद तैयार करने तथा जिले के 19 मॉडल गो-आश्रय स्थलों में मानकों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.