Hardoi News: गोवर्धन पूजा पर डिप्टी सीएम ने बाबा सुनासीर नाथ मंदिर में किए दर्शन
हरदोई, नवम्बर 10 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मल्लावां स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद प्राचीन एवं प्रसिद्ध बाबा सुनासीर नाथ महादेव मंदिर में सपरिवार पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद वह लखनऊ रवाना हो गए। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस प्राचीन शिवधाम में स्थापित शिवलिंग की स्थापना सतयुग में स्वयं देवराज इंद्र ने की थी। अपनी आध्यात्मिक महिमा के कारण यह मंदिर छोटी काशी के नाम से भी विख्यात है। मंदिर से जुड़ी जनश्रुति के अनुसार, मुगल काल में औरंगजेब के सैनिकों ने शिवलिंग को आरे से काटने का प्रयास किया था, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पीएचसी सेलाकुई में स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.