हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: सांडी। करीब सवा पांच माह पहले सहोरा स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर से चोरी हुए सात पीतल के घंटों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित आठ मुकदमे पहले से दर्ज हैं। थानाध्यक्ष समर बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हरदोई रोड स्थित पक्षी विहार पुलिया के पास घेराबंदी कर बाइक सवार आरोपी सरोज निवासी नकबापुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद एक थैले से मंदिर से चोरी किए सातों पीतल के घंटे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 24 जनवरी को सहोरा गांव स्थित गोरखनाथ मंदिर से चोर स...