Hardoi News: गोमती नदी में डूबे बुजुर्ग का शव घटनास्थल से 200 मीटर दूर मिला
हरदोई, नवम्बर 3 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखौरा के फत्तेपुर निवासी मुन्ना (50) पुत्र छेदा का शव मंगलवार को गोमती नदी से बरामद कर लिया गया। शव घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर मिला। शव मिलने की खबर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की ओर से बताया गया कि मुन्ना एक नवंबर की शाम करीब पांच बजे सीतापुर जनपद के पिसावां थाना क्षेत्र के ढकिया गांव से मछली बेचकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी काम से वह नदी किनारे पहुंच गए। इसके बाद हरदोई और सीतापुर की सीमा पर बहने वाली गोमती नदी में उनके डूबने की आशंका जताई गई थी। उनकी तलाश की जा रही थी। सूचना पर पुलिस प्रशासन ने गोताखोरों और स्थानीय तैराकों की मदद से नदी में तलाश अभियान शुरू कराया था। रविवार रात से शुरू हुई तल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.