Hardoi News: गोपामऊ-रावल मार्ग पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य
हरदोई, जुलाई 5 -- Hardoi News: गोपामऊ। गोपामऊ से रावल जाने वाले करीब पांच किलोमीटर लंबे जर्जर मार्ग पर आखिरकार मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। सड़क जर्जर होने से क्षेत्रीय विधायक श्याम प्रकाश ने भी अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए सड़क की मरम्मत नहीं होने पर धरना देने तक की चेतावनी दी थी। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू कराया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि फिलहाल सड़क पर केवल पेचिंग का काम किया जा रहा है, जबकि पूरी सड़क लंबे समय से जर्जर है और इसके व्यापक पुनर्निर्माण की जरूरत है। ग्रामीणों का आरोप है कि लोकसभा चुनाव से पहले भी केवल पेचिंग कराकर सड़क को अस्थायी रूप से ठीक किया गया था। उनका कहना है कि अब रक्षा मंत्री के प्रस्तावित दौरे और विधानसभा चुनाव से पहले फिर से मरम्मत शुरू कराई गई है। लोगों का कहना है कि क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.