हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। भारत की जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत नगर पंचायत गोपामऊ स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। चार्ज अधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर अभिषेक मिश्र (टड़ियावां) और हिमांशु गुप्ता (हरियावां) जनगणना की प्रक्रिया, उद्देश्य और जिम्मेदारियों की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान चिन्हीकरण और सूचीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना होगी। पांच से नौ जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण कार्य होगा। वहीं, 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 16 नवंबर से शुरू होगा जनगणना का दूसरा चरण, 3...