हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: साण्डी। विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय सनफरा में विधायक निधि से उपलब्ध कराई गई स्मार्ट क्लास एवं आधुनिक फर्नीचर का लोकार्पण भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने किया । विद्यालय के बच्चों की ओर से प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार, खण्ड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह, ब्लाक प्रमुख अनिल राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जय जय राम, प्रधानाध्यापक रसूल अहमद, सहायक अध्यापक रमेश कुमार उपास्थित रहे । इसके बाद विधायक ने कोले गांव पहुंचकर भाजपा नेता जगन्नाथ राजपूत के संयोजन में आयोजित वृक्ष भण्डारे के दौरान पौधरोपण के साथ ही ग्रामीणो को पौधे देकर उनके रोपण और संरक्षण की...