Hardoi News: गैस सिलेंडर लीक होने से भड़की आग
हरदोई, नवम्बर 1 -- Hardoi News: टड़ियावां। गौरा डांडा गांव के मजरा कोडरा निवासी हीरालाल के घर रविवार की सुबह उसकी पुत्री और साली घर में सिलेंडर से चाय बनाने के बाद नाश्ता में पराठा बना रही थी। बताया जा रहा कि उसी बीच इंडेन सिलेंडर लीक होने से आग की लपटें उठने लगी। पीड़ित हीरालाल ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने तेजी पकड़ ली। आनन फानन में मोहल्ले के लोगों ने फ़ायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी, भड़ायल चौकी प्रभारी अशोक कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, तभी फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक ग्रामीणों के सहयोग से लीकेज सिलेंडर को पड़ोस के तालाब में फेंक दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन ने बताया कि सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। वहीं ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.