Hardoi News: गैस पाइप लीक होने से प्राथमिक विद्यालय के किचन में लगी आग, दो रसोइया झुलसीं
हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: संडीला। प्राथमिक विद्यालय टिमरुख के किचन में सोमवार को खाना बनाते समय गैस पाइप लीक होने से अचानक आग लग गई। इससे विद्यालय में कार्यरत दोनों रसोइयां अंजनी देवी और कमला झुलस गईं। रसोइयां अंजनी देवी ने बताया कि गैस पाइप कई दिनों से लीक हो रहा था। पाइप बदलवाने की शिकायत भी की गई थी पर इसे बदला नहीं गया। सोमवार को खाना बनाते समय पाइप से गैस निकलने के कारण अचानक आग लग गई। दोनों रसोइया उसकी चपेट में आ गईं। कमला के पति जगदीश ने विद्यालय की व्यवस्थाओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानाचार्य शाहीन के नियमित विद्यालय नहीं आने का आरोप लगाया। बताया कि वर्तमान में विद्यालय का चार्ज प्रतिमा के पास है। समस्याओं की जानकारी देने पर प्रधानाचार्य की ओर से ग्राम प्रधान से मिलकर हटवाने की धमकी दिए जाने की बात भी कही। हालांकि ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.