Hardoi News: गुरु पूर्णिमा पर बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
हरदोई, जुलाई 28 -- Hardoi News: मल्लावां। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गंगा स्नान कर वापस लौटने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। ताकि अव्यवस्था न हो। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर 2 उप निरीक्षक, 20 हेड कांस्टेबल और 5 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला श्रृद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए महिला कांस्टेबलों की तैनाती की गई है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: आनन्देश्वर मंदिर में 132 कैमरों से होगी निगरानी साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और मंदिर में सुगम दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.